कानपुर, सितम्बर 5 -- कानपुर। बंगाल की खाड़ी के कम दबाव वाले क्षेत्र के कमजोर पड़ने और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तो बारिश होगी लेकिन, पूर्वी में यह कमजोर पड़ जाएगी। वहीं, कानपुर में अब छिटपुट बारिश की संभावना है। शहर का मौसम अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। वहीं हल्के बादलों की आवाजाही होती रहेगी। इस दौरान तापमान और उमस में बढ़ोतरी की संभावना है। पूर्वी के कुछ जिलों में स्थानीय स्तर पर छितरी बारिश होती रहेगी। बारिश के लंबे स्पेल के बाद फिलहाल कुछ राहत की संभावना है। बड़ी वजह यह है कि जिस बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण लगातार बारिश होती रही वह कमजोर पड़ गया है। साथ ही हवा की दिशा बदलते ही जो बादल मध्य प्रदेश से पूर्वी यूपी में बारिश कर रहे थे वह सीधे जा रहे हैं। इससे आगे राजस्थान आदि में...