मुजफ्फर नगर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरनगर। शहर में प्रतिदिन अनेक स्थानों पर जाम की सबसे बड़ी समस्या बनी है। सोमवार को शहर में अनेक स्थानों पर जाम लगा रहा, जिससे लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम खुलवाने में ट्रैफिक पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ी। सोमवार को शहर में जाम का झाम रहा। शहर के भगत सिंह रोड, शिव चौक, नावल्टी चौराहा, अस्पताल तिराहा, अंसारी रोड, मालवीय चौक, भोपा पुल, सदर बाजार, कोर्ट रोड, प्रकाश चौक, महावीर चौक, मीनाक्षी चौराहा, खालापार, जानसठ पुल समेत अनेक स्थानों पर जाम लगा रहा। जाम को खुलवाने में ट्रैफिक पुलिसकर्मी जुटे रहे। जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ई-रिक्शा व अन्य वाहनों पर छोटे बच्चों के साथ सवार महिलाओं को जाम के कारण काफी दिक्कतें उठानी पड़ी, वहीं पैदल चल रहे लोगों को भी जाम के कारण काफी परेशान हो...