मोतिहारी, फरवरी 11 -- मोतिहारी। शहर के बलुआ चौक के समीप सोमवार की देर रात अनियंत्रित कार फ्लाई ओवर के खंभे से टकरा गई। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरे तरफ चली गई। हालांकि कार का एयर बैग निकलने से कार सवार बालबाल बच गए। इसके बाद कार से निकलकर चालक व एक सवार निकलकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची नगर पुलिस ने मौके से कार बरामद किया है। नगर थाना के अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि कार को थाना में रखा गया है। कार मालिक की पहचान की जा रही है। कचहरी रोड की तरफ से कार आ रही थी। गति तेज होने के कारण वह ओवरब्रिज के पिलर से टकरा गई तथा सड़क के दूसरे तरफ पहुंच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...