एटा, जून 24 -- एटा, शहर की प्रमुख समस्याओं को लेकर सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने अधिकारियों संग बैठक की। शहर में अधूरी बनी सड़क को शीघ्र पूरा कराने की मांग की गई। कई स्थानों पर टूटी हुई पुलिया को सही कराने के लिए कहा गया। अधिकारियों ने सही कराने का आश्वासन दिया है। मंगलवार की शाम को हुई बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों एवं व्यापार मंडल पदाधिकारियों के साथ साथ विपिन वर्मा डेविड सदर विधायक एटा ने भी भाग लिया। व्यापारियों की ओर से बताया गया कि जीटी रोड का निर्माण कराया गया था। कई महीनों से आधा बना हुआ पड़ा है। इसी शीघ्र ही पूरा कराया जाए। कई पुलिया क्षतिग्रस्त है, इससे आमजन को परेशानी हो रही है। आगरा रोड चुंगी पर सड़क खराब है। शहर की अन्य सड़कों को भी सही कराए जाने की बात कहीं गई। यूपीएसआईडी में नए कनेक्शन लेने पर हो रही दिक्कत के बारे में भी...