मधेपुरा, मार्च 21 -- मधेपुरा। संवाद सूत्र। शहर में मुख्य बाजार सहित चौक चौराहों पर सड़क की जमीन पर अतिक्रमण से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हाईकोर्ट के स्पष्ट आदेश के बाद भी शहर के मुख्य बाजार से पूरी तरह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की जा रही है। अतिक्रमण हटाने के नाम पर समय-समय पर औपचारिकताएं जरूर पूरी की जाती है। लिहाजा मेन रोड से गुजरने के दौरान राहगीरों या फिर वाहन चालकों को परेशानी होती है। शहर के मेन रोड किनारे अधिकांश दुकानदार सड़क की जमीन पर सामान फैलाकर परेशानी उत्पन्न कर रहे हैं। नगर परिषद प्रशासन भी शहर के मेन रोड किनारे से अतिक्रमण हटाने को लेकर कोई कार्रवाई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...