संभल, दिसम्बर 16 -- शहर में अतिक्रमण की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। शंकर कॉलेज चौराहे से लेकर कोतवाली तक का मुख्य बाजार क्षेत्र अतिक्रमण की चपेट में है। जिससे आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के दोनों ओर चाट, पकौड़ी और अन्य खाद्य सामग्री के ठेले लगने से रास्ता संकरा हो गया है। वहीं कुछ दुकानदारों द्वारा सामान सड़क पर फैलाने से हालात और बिगड़ गए हैं। उसके बाद भी जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। शहर का मुख्य बाजार अतिक्रमण की चपेट में है। बाजार में सड़कों पर हो रहा अतिक्रमण लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। अतिक्रमण की वजह से बाजार में जाम लगना आम बात हो गई है। जिसकी वजह से बाजार में ग्रामीण इलाकों से आने वाले लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रहा है। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब बाइक सवार अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.