अररिया, दिसम्बर 7 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। शनिवार को नप प्रशासन ने एसडीओ रंजीत कुमार रंजन के नेतृत्व में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ व्यापक बुलडोजर अभियान चलाया। नगर परिषद, पुलिस प्रशासन और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने नगर परिषद के मुख्य गेट से इस अभियान की शुरुआत की, जो अस्पताल रोड होते हुए सुभाष चौक पहुंचा और वहां से पोस्ट ऑफिस चौक तक जारी रहा। अभियान के दौरान सैकड़ों झुग्गी-झोपड़ियों, अस्थायी दुकानों और अनाधिकृत रूप से घिरी कई जगहों को पूरी तरह खाली कराया गया। सुभाष चौक से पोस्ट ऑफिस चौक तक हुई कार्रवाई के दौरान जहां भी सड़क किनारे अस्थायी दुकानें, झोपड़ियां या अवांछित निर्माण मिले, उन पर तुरंत बुलडोजर चलाया गया। सुभाष चौक स्थित बाबा मिष्ठान भंडार के सामने के अतिक्रमण को भी हटाया गया। प्रशासन ने सड़क पर अव्यवस्थित रूप से खड़े ट्रकों पर भी...