शाहजहांपुर, मई 26 -- शहर में सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ लगाए गए विवादित पोस्टरों को लेकर मंगलवार को राजनीतिक माहौल गरमा गया। सपा कार्यकर्ताओं ने इसे सुनियोजित साजिश बताते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। साथ ही जिले में भूसे की जमाखोरी और कालाबाजारी पर भी प्रशासन से रोक लगाने की मांग की गई। मंगलवार सुबह सदर बाजार, मिशन स्कूल, कचहरी रोड समेत कई इलाकों में सड़क किनारे बड़े-बड़े पोस्टर लगे मिले। इनमें अखिलेश यादव को महिला विरोधी बताते हुए सपा शासनकाल पर तीखे नारे लिखे गए थे। कई पोस्टर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के पहले से लगे बैनरों के ऊपर चिपकाए गए थे। यह भी पढ़ें- शहर में अखिलेश के लगाए विवादित पोस्टर, सपा का प्रदर्शन जानकारी मिलते ही सपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर...