रांची, मई 31 -- रांची। रांची पुलिस की ओर से रविवार की रात शहर भर में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। सिटी एसपी पारस राणा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान 100 से अधिक वाहनों की जांच की गई। इस दौरान चालकों के अलावा उनकी गाड़ी की भी तलाशी ली गई। साथ ही कागजातों की भी पुलिस ने जांच की। कुछ वाहनों को पुलिस ने कागजात नहीं होने की वजह से पकड़ा भी है। अभियान में ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह के अलावा शहर के सभी थानेदार व पुलिसकर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- अपराध नियंत्रण को लेकर जिलेभर में चला वाहन जांच अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...