जमशेदपुर, मार्च 26 -- आगामी रामनवमी पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने एसटीएफ के डीआईजी इंद्रजीत महथा शहर पहुंचे। उनके आगमन पर एसएसपी कार्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद उन्होंने वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे जिले की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी ने विशेष रूप से मानगो के संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने पुलिस बल की तैनाती, निगरानी व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के उपायों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सतर्कता बरतने, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात करने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसएसपी पीयूष पांडेय, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, डीएसपी मुख्यालय-1 भोला प्रसाद और डीएसपी यातायात नीरज पाठक समेत स...