जमशेदपुर, जून 3 -- एडीजी मुख्यालय मनोज कौशिक बुधवार को शहर पहुंचे जहां वे जिला पुलिस मुख्यालय के सभागार में पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे है। शहर पहुंचने पर उन्हें सबसे पहले पुलिस मुख्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बैठक में कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा के साथ पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी, सरायकेला के एसपी और चाईबासा एसपी के अलावा सभी डीएसपी मौजूद रहे। बैठक में कोल्हान में बढ़ते अपराध को लेकर चर्चा की गई वहीं किस तरह अपराध में नियंत्रण लाया जाए इसे लेकर भी निर्देश दिए गए। बैठक में लंबित कांडों के निष्पादन का भी आदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- रांची जोन के चार जिलों के लिए बनी नई पुलिस रणनीति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...