हाथरस, फरवरी 16 -- शहर दस हजार घरों में सुबह से शाम तक गहराया बिजली संकट -(A) शहर दस हजार घरों में सुबह से शाम तक गहराया बिजली संकट शहर के गिजरौली सबस्टेशन की लाइन पर चला मरम्मत का काम बिना बिजली के लोगों ने झेली परेशानी, कामकाज हुआ प्रभावित हिन्दुस्तान संवाद हाथरस सोमवार को शहर के गिजरौली सबस्टेशन पर लाइन मरम्मत का काम किया गया। इस कारण सुबह से शाम तक कई इलाकों के करीब दस हजार घरों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिना बिजली के लोगों का कामकाज प्रभावित हुआ। शाम को मरम्मत का काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू हुई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। शहर, देहात, कस्बा में कभी दिन में तो कभी रात में बिजली गुल हो रही है। गर्मियों की शुरुआत के साथ हर रोज बिजली नखरे दिखा रही है। इसका खामियांजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। कभी लइन में फॉल्...