लखनऊ, मई 26 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में राजधानी को 413 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। महापौर सुषमा खर्कवाल के तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 276.95 करोड़ रुपये की 76 परियोजनाओं का शिलान्यास और 136.12 करोड़ रुपये की 266 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। समारोह की सबसे बड़ी परियोजना अकबरनगर में खाली कराई गई जमीन पर बनने वाला अर्बन प्लाजा रहा। 26.46 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस अत्याधुनिक प्लाजा में डिजिटल लाइब्रेरी, बुक कैफे, फूड कोर्ट, रूफटॉप टेरेस रेस्टोरेंट, बेसमेंट पार्किंग और बहुउद्देशीय भवन बनाया जाएगा。 यह भी पढ़ें- एक दिन में मिलेंगे जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, नगर निगमों में शुरू होंगे वन डे गवर...