रिषिकेष, मार्च 10 -- नगर को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने में नगर पालिका परिषद डोईवाला की स्वच्छता वाहिनी मिसाल बनती जा रही है। नगर पालिका के नेतृत्व में गठित स्वच्छता वाहिनी की महिलाएं घर-घर पहुंचकर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को नई दिशा दे रही हैं। नारी शक्ति के इस संगठित प्रयास से न केवल सफाई व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, बल्कि आमजन में स्वच्छता को लेकर जागरूकता भी तेजी से बढ़ी है। नगर पालिका डोईवाला क्षेत्र में 10 स्वच्छता वाहिनी समूहों की 100 महिलाएं पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ इस अभियान को आगे बढ़ा रही हैं। इनके प्रयासों का सीधा असर यह हुआ है कि नगर पालिका की यूजर चार्ज वसूली में भी वृद्धि हुई है, जिससे स्वच्छता से जुड़ी सुविधाओं को और बेहतर किया जा रहा है। नगर पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन रावत ने स्वच्छता वाहिनी की भूमिका ...