फरीदाबाद, मई 1 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम ने सभी 46 वार्डों में सफाई को लेकर प्रतिस्पर्धा शुरू कर दी है। अभियान के तहत प्रत्येक वार्ड में संयुक्त आयुक्त के निर्देशन में शुक्रवार को विशेष सफाई अभियान चलाया शुरू किया गया है, जिसमें मुख्य सड़कों के साथ-साथ कॉलोनियों और गलियों की भी व्यापक सफाई कराई गई, जिसका उद्देश्य न केवल शहर की साफ-सफाई में सुधार लाना है, बल्कि कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों में जिम्मेदारी और प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करना है। शुक्रवार को अभियान की शुरुआत के साथ ही सुबह-सुबह नगर निगम अधिकारी कर्मचारियों के साथ फील्ड में उतरे। मुख्य सड़कों की जहां मशीनों से सफाई कराई गई। वहीं सेक्टर व कॉलोनियों में जगह-जगह कूड़े के ढेरों का उठान किया गया। साथ ही नाली-नालों की सफाई पर विशेष ध्यान द...