कानपुर, अगस्त 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कानपुर नगर को दो जिलों में बांटने के सदन में उठाए गए सवाल पर शासन ने रिपोर्ट मांगी है। भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी ने नियम 301 के तहत बढ़ती आबादी और घटती जनसुविधाओं को लेकर कानपुर नगर को दो जिलों में करने का मुद्दा रखा था। इस पर शासन ने स्थानीय प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। महेश त्रिवेदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र दिया था। इसके साथ ही विधानसभा में इस संबंध में सूचना प्रस्तुत की गई है, जिसे विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति से स्वीकार किया गया है। विधानसभा सचिवालय के विशेष सचिव अजीत कुमार वर्मा की ओर से 6 अगस्त 2026 को जारी पत्र में मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है कि महेश त्रिवेदी की ओर से जनपद कानपुर नगर को दो जिलों में विभाजित किए जाने के संबंध में सूचना दी गई है। पत्र में प्रस्ताव यूपी विधानसभा ...