गाज़ियाबाद, दिसम्बर 19 -- गाजियाबाद। यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने वर्ष 2025 में कई सुधारात्मक कदम उठाए। इस संबंध में पुलिस ने शुक्रवार को इस वर्ष की रीकैप रिपोर्ट जारी की है। अधिकारियों का दावा है कि इन प्रयासों से न सिर्फ दुर्घटनाओं में कमी लाई गई, बल्कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को तकनीक-संपन्न भी बनाया गया है। पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड ने बताया कि यातायात प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए शहर को तीन यातायात जोनों में विभाजित किया गया। पहले जहां एक ही एसीपी ट्रैफिक की तैनाती थी, वहीं अब तीन एसीपी ट्रैफिक की नियुक्ति की गई है। इससे जोन स्तर पर निगरानी, त्वरित निर्णय और जवाबदेही सुनिश्चित हुई है। इसके अलावा यातायात पुलिस बल की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी...