शहर को ताप से बचाने के लिए हरियाली बढ़ाई जाएगी
गुड़गांव, जून 11 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मिलेनियम सिटी को ताप-प्रतिरोधी शहर (हीट रेजिलिएंट सिटी) बनाया जएगा। इसके लिए राष्ट्रीय शहरी मामलों का संस्थान (एनआईयूए) और नगर निगम गुरुग्राम के बीच 'हीट रेजिलिएंट सिटी' परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके तहत हरियाली बढ़ाने के साथ जल संरक्षण जैसे कदम उठाए जाएंगे। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय की इस विशेष पहल के तहत तेजी से बढ़ते शहरीकरण और अर्बन हीट आइलैंड (शहरी गर्मी) के प्रभाव को कम करने के लिए गुरुग्राम को पांच करोड़ रुपये का बजट मिलेगा। एमओयू के दौरान निगम आयुक्त प्रदीप दहिया के साथ अतिरिक्त निगम आयुक्त रविन्द्र यादव, चीफ इंजीनियर विजय ढाका, कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार, केपीएमजी से समर्थ और एनआईयूए से अंशुल अब्बासी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस परियोजना के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.