हरिद्वार, मार्च 13 -- टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। सीडीओ ललित नारायण मिश्र बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने क्षय रोग (टीबी) उन्मूलन के प्रयास सराहते हुए कहा कि जिले को टीबी मुक्त बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने टीबी रोगियों को पोषण किट वितरित की। सीडीओ ने कहा कि टीबी गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर जांच-उपचार से इसे पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों और कर्मचारियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें। सीएमओ डॉ. आरके सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं। इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रमेश कुंवर, एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.