अलीगढ़, फरवरी 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को गांधी पार्क स्थित एक होटल में हुई, जिसमें शहर को जाम से मुक्ति दिलाने का मुद्दा उठाया गया। जिलाध्यक्ष कमल गुप्ता ने कहा कि त्योहार नजदीक हैं, लेकिन शहर जाम से जूझ रहा है। लोग बाजार तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। पुलिस प्रशासन जाम से निजात दिलाने के लिए कार्ययोजना तैयार करे। व्यापारियों ने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है अच्छी बात है। शहर का विकास होगा। लेकिन साथ साथ लोगों को आने जाने के लिए भी रास्ते दिए जाएं। ट्रैफिक पुलिस व सिविल पुलिस को जाम नहीं लगे इसकी ओर ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि शहर के नागरिक भी बेतरतीब व मनमाने ढंग से सड़क किनारे वाहन छोड़कर नहीं जाएं। इससे जाम की...