भागलपुर, दिसम्बर 9 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। शहर को जाम के झाम से निकालने के लिए प्रशासन फिर से रिक्शाडीह में प्रस्तावित बस स्टैंड का रुख करने जा रहा है। जल्द ही अधिकारियों की टीम इस स्थल का दोबारा मुआयना कर बसों का परिचालन यहां से कराने की दिशा में पहल करेगी। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि फिल बस परिचालन की व्यवस्था सुचारू करने के लिए रिक्शाडीह बस अड्डा को चालू करने की योजना बनायी जा रही है। जल्द ही इसे अमल में लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वहां बुनियादी सुविधाओं आदि को देखा जाएगा और बसें वहीं से खुले इसका इंतजाम कराया जाएगा। रिक्शाडीह से बसों का परिचालन यात्रियों के लिए भी सुविधाजनक होगा। समय की बचत होगी। अब फोरलेन का निर्माण भी काफी हद तक हो गया है। पिछले साल फरवरी में लिया गया था निर्णय भागलपुर शहर से बस स्टैंड का स्था...