शहर को जल्द मिलेगी 50 बेड के अस्पताल की सौगात
भदोही, मई 3 -- भदोही, संवाददाता। जिलाधिकारी शैलेष कुमार जनसमस्याओं को लेकर गंभीर हैं। उनके निर्देश पर जल्द ही चौरी रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदोही में मरीजों को नई सुविधा मिलेगी। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत नौ करोड़ रुपये की लागत से 50 बेड का फील्ड अस्पताल बनकर तैयार हो रहा है। उम्मीद है कि अगले महीने तक इसे मरीजों के लिए शुरू कर दिया जाएगा।
भदोही की स्वास्थ्य सेवाएं सूबे के सबसे छोटे जिले भदोही की आबादी करीब 20 लाख से अधिक है। इलाज के लिए कालीन नगरी में महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल भदोही, महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल ज्ञानपुर और जिला मुख्यालय स्थित 100 बेड का अस्पताल बड़े केंद्र हैं। इसके अलावा भदोही, डीघ, औराई, अभोली, गोपीगंज और सुरियावां में छह सीएचसी संचालित हैं। साथ ही डेढ़ दर्जन से अधिक पीएचसी हैं, जहां रोजाना हजारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.