रांची, मार्च 18 -- रांची, संवाददाता। रांची नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर और 53 वार्डों के पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को समाहरणालय ब्लॉक-ए के कमरा नंबर 207 में होगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे से होगी। शपथ ग्रहण के बाद ही डिप्टी मेयर के पद के लिए चुनाव प्रक्रिया भी संपन्न होगी। सात साल बाद मेयर और पार्षदों की टीम सक्रिय होगी। जिला प्रशासन की ओर से सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। शपथ ग्रहण में शामिल होने वाले मेयर और पार्षदों को अपना पहचान पत्र और चुनाव जीत का प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। बिना इन दस्तावेजों के किसी को भी कार्यक्रम में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम स्थल पर मोबाइल ले जाने पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.