देवरिया, फरवरी 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन का सोमवार को तबादला एक्सप्रेस चला। जिले के आठ थानाध्यक्षों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल कर दिया। जल्द ही कुछ और थाने के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। लंबे समय बाद एसपी ने थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया। शहर कोतवाल विनोद कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक श्रीरामपुर बनाया गया है। जबकि प्रभारी निरीक्षक सुरौली राकेश कुमार राय को शहर कोतवाल की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह गौरीबाजार के प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह को प्रभारी निरीक्षक सुरौली, लार के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार को प्रभारी निरीक्षक मईल, प्रभारी निरीक्षक मईल राकेश सिंह को प्रभारी निरीक्षक लार बनाया गया है। जबकि थानाध्यक्ष श्रीरामपुर डा.महेंद्र कुमार को थानाध्यक्ष गौ...