बिजनौर, जून 22 -- शहर कोतवाली परिसर में रविवार देर रात एक दुष्कर्म पीड़िता ने कथित रूप से खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना से कोतवाली परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल आग बुझाई और युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे मेरठ और बाद में दिल्ली रेफर कर दिया गया। रात में ही एसपी अभिषेक झा व एएसपी सिटी डा. केजी सिंह शहर कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सोमवार को डीआईजी मुरादाबाद मुनिराज जी. ने शहर कोतवाली पहुंचकर अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। उधर, एसपी ने मामले में लापरवाही के आरोप में कोतवाली एसओ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और आरोपी सौरभ समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। यह भी पढ़ें- शहर कोतवाली में दुष्कर्म पीड़िता न...