रामपुर, अप्रैल 30 -- शहर कोतवाली क्षेत्र में एक बीकॉम की छात्रा फंदे पर झूल गई। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। हालाकिं,अभी तक की जांच में सामने आया है कि छात्रा परिजनों के साथ वैष्णो देवी गई थी,वहां से मंगलवार रात को ही वापस घर लौटी थी और गुरूवार को उसका बीकॉम फाइनल की पहली परीक्षा थीं। मगर सुबह देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर अन्य परिजनों ने जब मौके पर जाकर देखा तो छात्रा का शव लटक रहा था। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला महल सराय का है। यह पर रहने वाले नरेंद्र प्रताप सिंह चौहान सहकारिता विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उनकी बेटी दीप्ति चौहान बीकाम की छात्रा थी और रजा डिग्री कालेज में पढ़ रही थी। गुरूवार को उसका पेपर था। नरेंद्र प्रताप सिंह कुछ रिश्तेदारों के साथ वैष्ण...