मेरठ, मार्च 19 -- इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान फॉर मेरठ 2025 के तहत अब शहर के सभी 50 चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। शासन ने मेरठ विकास प्राधिकरण से इन सभी चौराहों की अलग-अलग डीपीआर मांगी है। पहले मेडा ने इन सभी चौराहों की एक ही डीपीआर भेजी थी जो 200 करोड़ रुपये की थी। शासन के निर्देश पर अब मेडा इन चौराहों की अलग-अलग डीपीआर तैयार करा रहा है। इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान (आईडीपी) फॉर मेरठ 2025 के तहत मेरठ विकास प्राधिकरण कमिश्नर आवास, तेजगढ़ी, बच्चा पार्क और हापुड़ अड्डा चौराहे का सौंदर्यीकरण और तकनीकी विकास करा है। इन सभी चौराहों के टेंडर छोड़ दिए गए हैं। जल्द ही कार्यदायी संस्थाएं विकास कार्य शुरू कराएंगी। इसके साथ ही शासन ने इन प्रमुख चौराहों के साथ ही शहर के बाकी चौराहों का भी सौंदर्यीकरण और तकनीकी विकास कराने को कहा है। इसके लिए मेडा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.