मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बिजली बिल जमा नहीं करने पर दो दिनों में शहर के 44 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। इन उपभोक्ताओं पर 12.95 लाख रुपये का बिल बताया है। वहीं, कोर्ट केस दर्ज के बावजूद नियमित भुगतान नहीं करने वाले 14 उपभोक्ताओं को नोटिस दिया गया है। इनपर 10 लाख 700 रुपये का बकाया है।विभाग के अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश व शहरी क्षेत्र के कार्यपालक अभियंता विजय कुमार ने बताया कि विभाग अब तक 12,560 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट चुका है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के मद्देनजर राजस्व वसूली में लक्ष्य प्राप्ति के लिए सख्ती बरती जा रही है। मार्च माह में अब तक 16 करोड़ 57 लाख रुपये की वसूली हो चुकी है। 31 मार्च तक बकाया भुगातन का अल्टीमेटम उपभोक्ताओं को दिया गया है। इन बकायेदारों के घर विशेष धावा दल को भेजा जा रहा है। मुजफ्फर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.