भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर। किलकारी बिहार बाल भवन भागलपुर ने हेरिटेज साइट्स ऑफ भागलपुर परियोजना की शुरुआत की है। इसको लेकर शुक्रवार को भागलपुर संग्रहालय में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने किलकारी के बच्चों को ऐतिहासिक स्थलों से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में भागलपुर नगर निगम क्षेत्र में चयनित 15 बच्चों की टीम 30 प्रमुख स्थलों की फोटोग्राफी, लेखन, चित्रांकन और संकलन का कार्य करेगी। शोध पूर्ण होने पर पुस्तक व पुस्तिका प्रकाशित की जाएगी, वहीं प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। शहर के रवीन्द्र भवन, वृद्धेश्वरनाथ मंदिर, खानकाह-ए-शाहबाजिया, फतेहजंग मकबरा, तिलकामांझी शहादत स्थल, क्लीवलैंड स्मारक, बरारी सीढ़ी घाट मंदिर, बड़ी संगत गुरुद्वारा, नौलखा कोठी, कुप्पा घाट एवं घंटाघर समेत अन्य स्...