भभुआ, जून 6 -- (पेज तीन) भभुआ। नगर परिषद द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सड़क पर अवैध रूप से सामान एवं बिल्डिंग मटेरियल फैलाने वाले तथा स्ट्रीट वेंडरों सहित 25 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। नगर परिषद ने सभी संबंधित लोगों को निर्धारित समय के भीतर अपने सामान को यथास्थान रखने और सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। सिटी मैनेजर सोनू सिंह ने बताया कि सड़क एवं फुटपाथ पर निर्माण सामग्री और अन्य सामान रखे जाने से आम लोगों को आवागमन में परेशानी होती है तथा यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि नोटिस के बावजूद यदि संबंधित लोग समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो उनके विरुद्ध नगर परिषद द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद ने आम नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखने में सहयोग करन...