जमशेदपुर, मार्च 8 -- शहर में अपराध नियंत्रण को लेकर शनिवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जिला पुलिस मुख्यालय में शहरी क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें मुख्य रूप से प्रत्येक थाना क्षेत्र के टॉप अपराधियों तथा लूट और छिनतई की घटनाओं में शामिल आरोपियों की गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी थाना प्रभारियों से उनके-अपने क्षेत्र की आपराधिक गतिविधियों, अपराधियों की स्थिति और पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली गई। सिटी एसपी ने अपराधियों पर लगातार नजर रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि शहर के हर थाना क्षेत्र में टॉप-15 अपराधियों की सूची तैयार की गई है। इन अपराधियों का समय-समय पर सत्यापन किया जाता है, ताकि उनकी वर्तमान स्थिति और गतिविधियों की जानकारी पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.