जमशेदपुर, जून 12 -- जमशेदपुर। उपायुक्त राजीव रंजन ने जमशेदपुर शहर के दो लाख 40 हजार 960 लोगों को आम सूचना जारी कर बताया है कि वे 25 जून तक अपना ई-केवाईसी करवा लें। 25 के बाद ई-केवाईसी नहीं होने के कारण यदि किसी लाभुक का नाम राशन कार्ड से डिलीट हो जाता है, तो इसकी सारी जवाबदेगी संबंधित व्यक्ति की होगी। उपायुक्त ने बताया है कि जमशेदपुर अक्षेस क्षेत्र के 1,19,817, मानगो नगर निगम क्षेत्र के 48,370, जमशेदपुर प्रखंड के 62,304 और जुगसलाई नगर परिषद के 10,469 कार्डधारकों ने ई-केवाईसी नहीं कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...