प्रयागराज, अप्रैल 11 -- आरएसएस के स्वास्थ्य सेवा प्रभाग से संबद्ध सेवा भारती समिति की ओर से 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मलिन बस्तियों में स्वास्थ्य शिविर लगेगा। शहर की 170 बस्तियों को चिह्नित किया गया है, जहां शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में लगभग 15 हजार लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। शनिवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में सेवा भारती के प्रयागराज ईकाई के मंत्री व मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि विशेषज्ञ टीम की ओर से लोगों की जांचकर दवाएं वितरित की जाएंगी। सेवा भारती के स्थानीय अध्यक्ष डॉ. सुजीत सिंह ने बताया कि सेवा भारती डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन दर्शन को समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक पहुंचाने में तत्पर है। सेवा प्रमुख वीर कृष्ण, महामंत्री अ...