बिहारशरीफ, मार्च 2 -- शहर के 16 वार्डों में लगा शिविर, लोगों ने जमा किए होल्डिंग टैक्स 31 तक सभी वार्डों में टैक्स वसूली के लिए लगेगा कैंप बकाया राशि एकमुश्त जमा करने पर नहीं लगेगा ब्याज बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नगर निगम के 16 वार्डों में सोमवार को विशेष शिविर लगा। इसमें 315 लोगों ने अपने बकाया होल्डिंग टैक्स जमा किए। 31 मार्च तक सभी वार्डों में टैक्स वसूली के लिए कैंप लगेगा। राजस्व पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 31 मार्च तक बकाया राशि एकमुश्त जमा करने पर लोगों को किसी तरह का ब्याज नहीं देना पड़ेगा। इस वित्तीय वर्ष में 81.21 फीसदी राजस्व की वसूली हो चुकी है। विशेष अभियान चलाकर शेष राशि जमा की जा रही है। उन्होंने बताया कि कैंपों में तय समय व तिथि को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक लोग बकाया होल्डिंग टैक्स जमा कर सकते हैं। इसके बाद कर ...