गोरखपुर, जून 23 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र शाहपुर के सरस्वतीपुरम कॉलोनी के करीब डेढ़ सौ परिवारों ने सोमवार को करीब चार घंटे बिजली समस्या का सामना किया। वहीं खोराबार के दिव्यनगर में पेड़ गिरने से करीब हजार घरों की दो घंटे बिजली ठप रही। इसके अलावा रानीडिहा में भी पेड़ की डाली गिरने से बिजली ट्रीप कर गई। शाहपुर के सरस्वतीपुरम में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक 400 केवीए के ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। जिससे ट्रांसफार्मर से जुड़े करीब 150 घरों की बिजली चार घंटे तक गुल रही। भीषण गर्मी के बीच बिजली न मिलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाहपुर के एसडीओ वीके जायसवाल ने बताया कि गर्मी में कुछ जगहों पर समस्या थी जिसे शटडाउन लेकर ठीक करा लिया गया। वहीं दोपहर करीब तीन बजे तेज हवा के दौरान दिव्यनगर स्थित काली मंदिर के पास ...