बदायूं, मई 21 -- बदायूं। लेखपाल भर्ती परीक्षा गुरुवार 21 मई को शहर के 15 केंद्रों पर आयोजित है।सभी केंद्रों पर स्टैटिक मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी सक्रिय रहेंगे। डीएम ने परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने के निर्देश दिये हैं। लेखपाल परीक्षा के लिए शहर के 15 कॉलेज के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, राजकीय डिग्री कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, नगर पालिका गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज, राजाराम गर्ल्स इंटर कॉलेज, राजकीय महिला महाविद्यालय, सिंग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज, एसके इंटर कॉलेज, दास कॉलेज शामिल हैं। दास एवं एसके कॉलेज में दो-दो केंद्र ए एवं बी हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर आज 21 मई के...