प्रयागराज, दिसम्बर 9 -- प्रयागराज। बढ़ती ठंड तो देखते हुए नगर निगम ने शहर के 13 स्थानों पर अलाव जलाया है। नगर निगम के मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान ने बताया कि खुल्दाबाद मरकरी चौराहा, जोगीवीर चौराहा, लीडर रोड, लीडर रोड रैन बसेरा, प्रयागराज जंक्शन सिविल लाइंस साइड, जिलाधिकारी आवास, लोक सेवा आयोग चौराहा, हैजा अस्पताल रैन बसेरा, बाघंबरी गद्दी रोड रैन बसेरा, महिला ग्राम, फाफामऊ स्टेशन, फाफामऊ तिराहा, शेल्टर होम पंचायत भवन के सामने अलाव जलाए गए हैं। पूर्व पार्षदों ने शहर के बाकी हिस्से में भी अलाव जलाने की मांग की है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...