जमशेदपुर, मार्च 12 -- जमशेदपुर। केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शहर में रामनवमी उत्सव 2026 की तैयारियों को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। समिति के अध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि शहर में करीब 190 स्थानों पर रामनवमी महोत्सव, 16 स्थानों पर वसंती दुर्गा पूजा तथा सोनारी दोमुहानी और साकची स्वर्णरेखा घाट पर चैत्री छठ का आयोजन होगा। 28 मार्च को शहर के 12 घाटों पर अखाड़ों का विसर्जन होगा। प्रतिनिधिमंडल ने बेहतर विसर्जन घाट, लाइसेंस प्रक्रिया सरल करने, अतिक्रमण हटाने और सड़कों पर फैले तारों के जाल को हटाने की मांग की। बैठक में नितिन त्रिवेदी, प्रवीण सेठी, विजय तिवारी, दिलजय बोस व चंदन दास मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.