लखनऊ, मई 14 -- बेतरतीब चौराहे ट्रैफिक की चाल बिगाड़ रहे हैं। चौराहे के आसपास ठेले-खुमचे और वाहनों की पार्किंग से संकरी हो रही सड़कों पर लोग जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। अब ऐसे चौराहों को स्मार्ट सिटी योजना के तहत यातायात प्रबंधन के लिहाज से संवारने की तैयारी है। 10 प्रमुख चौराहों को 'नो वेंडिंग और नो पार्किंग जोन' के रूप में संवारा जाएगा। इस संबंध में पूर्व में दिए गए मंडलायुक्त के दिशा-निर्देशों पर यातायात विभाग एक बार फिर से कवायद करने जा रहा है। इन चौराहों का सौंदर्यीकरण

पहला चरण पहले चरण में शहर के वे 10 चौराहे चिन्हित हैं, जहां ट्रैफिक दबाव के बीच चौराहे पर वेडिंग जोन और पार्किंग जोन बन गए हैं। इन चौराहों को सुधारने के साथ ही इनका सौंदर्यीकरण होगा। इन चौराहों पर युवाओं और नागरिकों को आकर्षित करने के लिए सेल्फी पॉइंट्स बनेंगे। चौ...