दरभंगा, मार्च 27 -- दरभंगा। जिले में एलपीजी के अभाव से आम जनों में बेचैनी भरा माहौल है। लोग घरेलू गैस सिलेंडर प्राप्त कर सुरक्षित रखने को आतुर बने हैं। वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति बंद रहने से शहर के होटल व रेस्टोरेंट व्यवसायी चुनौतियों से जूझ रहे हैं। एलपीजी के विकल्प के रूप में ढाबे, रेस्तरां, होटल आदि में कोयला व लकड़ी की भट्ठी सुलग रही है। वहीं, वातानुकूलित रेस्टोरेंट के संचालक इंडक्शन चूल्हा, ओवेन आदि के सहारे संचालित कर रहे हैं। इसके बावजूद शहर के व्यवसायी चुनौतियां और लागत बढ़ने की बात करते हैं। इनका कहना है कि कोयला व लकड़ी भट्ठी का उपयोग कठिन है। ऐसी भट्ठियों पर काम करने वाले परंपरागत करीगर व लेबर अधिकतर बुजुर्ग हैं। इससे समय पर भोजन व नाश्ता तैयार करने में दिक्कत होती है। इसके चलते कई बड़े होटलों में ग्राहकों के लिए सिर्फ रो...