समस्तीपुर, मार्च 30 -- शाहपुर पटोरी। एलपीजी की वैश्विक किल्लत के बीच शहर के बड़े होटलों ने एक नया विकल्प ढूंढ लिया है। अब शहर के कई बड़े होटलों में डीजल से जलने वाले बड़े स्टोब का उपयोग शुरू हो गया है। इससे होटल संचालकों को कुछ सुविधा हुई है और बंद होने के कगार पर पहुंच चुके कई होटलों को जीवन दान मिलने की उम्मीद जग गई है। लगभग तीन दशक पूर्व तक छोटे शहरों एवं कस्बों में किरासन तेल से जलाए जाने वाले स्टोब का उपयोग हुआ करता था। जब रसोई गैस की उपलब्धता हुई तो धीरे-धीरे स्टोब मानो विलुप्त हो गया। शहर से लेकर गांव तक बिजली एवं ईंधन के रूप में रसोई गैस की उपलब्धता के कारण सरकार ने भी किरासन तेल की आपूर्ति काफी कम कर दी। घरों में भी इसकी आवश्यकता नहीं रही। जिसके कारण किरासन तेल के खरीददार भी नहीं रहे। सरकार ने भी किरासन तेल की कीमत, डीजल की कीमत से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.