गिरडीह, फरवरी 10 -- पचंबा, प्रतिनिधि। नगर निगम चुनाव होने में अब चंद दिन बचे हैं। शहर की गलियों में महापौर और पार्षद चुनने को लेकर चर्चाएं तो हो गई है। महापौर और पार्षद उम्मीदवारों का घर-घर दौरा शुरू हो गया। लोगों ने कहा कि वे ऐसा मेयर चाहते है जो हर वार्ड में पार्क और खेल मैदान बनाए। हालांकि आम जनता में चुनाव को लेकर उत्साह कम है। लोग कहते हैं कि चुनाव होने न होने से आम जनता को कोई फर्क नहीं पड़ता है। साफ-सफाई होती नहीं है। पीने के पानी के लिए भी लोगों को दर-दर भटकना पड़ता है। वार्ड नंबर पांच और छह के वोटरों ने कहा कि इस क्षेत्र में एक भी पार्क और खेल मैदान नहीं है। जिससे महिला बुजुर्गो को टहलने और बच्चों को खेलने में काफ़ी दिक्क़त होती है। इस पर कोई काम नहीं होता है। कहा कि हम वैसे पार्षद व महापौर को चुनेंगे जो हर जो खेल का मैदान और पार्क ...