खगडि़या, अप्रैल 8 -- खगड़िया। नगर संवाददाता नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र के वार्ड संख्या-32 में लंबे समय से प्रतीक्षित दो पीसीसी सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मंगलवार को नगर सभापति अर्चना कुमारी ने उद्घाटन कर लोगों को समर्पित किया है। दोनों सड़क के निर्माण में लगभग 21 लाख 48 हजार रुपये की लागत आई है। इसमें एक सड़क के निर्माण कार्य पर 9 लाख 77 हजार 300 रुपये तथा दूसरे सड़क निर्माण कार्य पर 11 लाख 70 हजार 800 रुपये की राशि खर्च की गई है। इन दोनों सड़कों के निर्माण से वार्ड के विभिन्न हिस्सों में आवागमन की समस्या दूर होने के साथ-साथ जलजमाव और कीचड़ की पुरानी समस्या से भी लोगों को राहत मिलेगी। इस क्षेत्र में वर्षों से कच्ची सड़क होने के कारण लोगों को खासकर बरसात के मौसम में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कीचड़ और जलजमाव के कारण न केवल आम लोग...