प्रयागराज, अप्रैल 1 -- प्रयागराज। शहर के विभिन्न इलाकों में बुधवार सुबह हजारों घरों को पानी नहीं मिला। देर रात तेज आंधी और बारिश शुरू होने के बाद पहले बिजली आपूर्ति रोकी गई। आंधी में कई जगह फाल्ट होने से नलकूपों से जलापूर्ति शुरू होने से पानी का संकट हुआ। तेलियरगंज, दारागंज, रसूलाबाद, अल्लापुर, कालिंदीपुरम में सुबह पानी नहीं मिला। बिजली के फाल्ट ठीक होने के बाद नलकूप चालू हुए तब जलापूर्ति बहाल हुई। कालिंदीपुरम के लोगों ने बताया कि बिजली फाल्ट ठीक होने के बाद मान्यवर कांशीराम आवास योजना स्थित नलकूप में गड़बड़ी के चलते क्षेत्र के 800 से अधिक घरों की जलापूर्ति सुबह ठप रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...