खगडि़या, फरवरी 9 -- खगड़िया। शहरी फीडर वन अंतर्गत स्टेशन रोड सहित अन्य इलाके में रविवार को दिन में बिजली आपूर्ति बंद रही। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। मेन्टेनेंस वर्क की वजह से शहर के स्टेशन रोड सहित मिल रोड, एसडीओ रोड, दान टोला आदि इलाके में सुबह 10 बजे से करीब शाम चार बजे तक बिजली सप्लाई बंद रही। इधर बिजली विभाग के जेई राजा कुमार ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर मंटेनेंस वर्क के कारण दिन में बिजली बाधित रखी गई। शाम में बिजली सप्लाई चालू कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...