सिद्धार्थ, मई 2 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शहर के स्टेशन रोड की दो मोबाइल की दुकानों में शटर का ताला तोड़ कर चोरों ने गुरुवार रात लंबा हाथ साफ किया। तीन चार दर्जन से अधिक नए व पुराने मोबाइल के साथ उपकरणों को उठा ले गए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।स्टेशन रोड पर पूरब पड़ाव निवासी संदीप गुप्ता पुत्र स्व पुरुषोत्तम गुप्ता व बिलाल अहमद पुत्र अब्दुल रज्जाक की मोबाइल की दुकान है। शुक्रवार सुबह जब दोनों दुकानदार पहुंचे तो देखा कि दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ है। संदीप की दुकान से 18 नया व पुराना दस मोबाइल गायब था। यह भी पढ़ें- चोरी के मामले में केस हुआ दर्ज इसके अलावा 30 एयर बड्स, 20 डेटा केबल, 20 टायटन घड़ी, पानी का मोटर, दो हजार नकदी व कुछ अन्य सामान गायब था। बिलाल की दुकान से 22 मोबाइल, तेरह सौ नकद, लैपटॉप व अन...