गाजीपुर, मार्च 1 -- गाजीपुर। शहर कोतवाली के सैनिक चौराहा के पास रविवार की सुबह एक अधेड़ महिला का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की शिनाख्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक महिला के शरीर पर किसी चोट का निशान नहीं था। जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह जब लोग टहलने निकले तो सैनिक चौराहे के पास सड़क पर एक महिला को पड़ा देखा। लोगों ने पास जाकर देखा तो वह मर चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से महिला की पहचान 56 वर्षीय पार्वती देवी पत्नी विनोद राम निवासी बंसी बाजार थाना कोतवाली के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से कमजोर थी। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। रिपोर्ट आने...