सहरसा, अप्रैल 28 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के सपटियाही शाहपुर में चोरों ने सुनसान घर में लाखों रुपये के जेवरात चोरी की घटना को अंजाम दिया ।पीड़ित परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाहर गया था। इसी दौरान बीच में मौका पाकर चोरों ने घर में हाथ साफ कर लिया । पीड़ित सपटियाही वार्ड छह निवासी संजय कुमार सुमन उर्फ संजय भगत बीएसएफ सब इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त होने के बीते तीन साल से शहर में अपना घर बनाने के बाद परिवार साथ रहते हैं।पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि 20 अप्रैल को उनकी पत्नी के भतीजी की शादी रांची में होनी थी। यह भी पढ़ें- सहरसा : सपटियाही में सुनसान घर से दस लाख रुपये से अधिक के जेवरात चोरी उन्होंने बताया कि वह 17 अप्रैल को सपरिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए कोसी एक्सप्रेस ट्रेन से रांची चले गए थे। इसी दौर...