बांका, मार्च 8 -- बांका नगर प्रतिनिधि -: आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जहां देशभर में महिलाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, वहीं बांका शहर की महिलाएं अब भी कई बुनियादी सुविधाओं की प्रतीक्षा कर रही हैं। शहर के सार्वजनिक स्थानों पर पिंक टॉयलेट और महिलाओं के लिए सुरक्षित पिंक बस जैसी सुविधाओं की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही है। महिलाओं का मानना है कि यदि इन सुविधाओं की शुरुआत की जाए तो इससे उनकी सुरक्षा और सुविधा दोनों में काफी सुधार हो सकता है। चूंकि शहर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं पढ़ाई, नौकरी, बाजार और अन्य कार्यों के लिए घर से बाहर निकलती हैं। लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए अलग और सुरक्षित शौचालय की व्यवस्था लगभग नहीं के बराबर है। कई बार महिलाओं को मज...