गाज़ियाबाद, अक्टूबर 6 -- गाजियाबाद, अमन वत्स। दीवाली और छठ पूजा के दौरान डाक और पार्सल की बढ़ने वाली बुकिंग को देखते हुए डाक विभाग शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के शाखा डाकघरों में भी आवश्यकता अनुसार संसाधन बढ़ाएगा। इसके लिए उन शाखा डाकघरों को चिन्हित किया जाएगा जिनपर अधिक दबाव रहता है। प्रमुख त्यौहार के दौरान गांवों से बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों को उपहार, मिठाई समेत अन्य सामान डाक और पार्सल के माध्यम से भेजते हैं। ऐसे में शाखा डाकघरों पर अचानक बढ़ने वाले दबाव को देखते हुए पहले से व्यवस्था मजबूत की जाएगी। गाजियाबाद मंडल के वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर विशाल कुमार पाठक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शाखा डाकघरों में बुकिंग के संभावित दबाव का आकलन किया जाएगा। इसके आधार पर जरूरत वाले डाकघरों में अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध करा...